{"_id":"6ab2d56aa4c4b171380d5ccc","slug":"agniveer-recruitment-rally-in-hamirpur-from-september-26-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-168270-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: हमीरपुर में 26 सितंबर से अग्निवीर भर्ती रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: हमीरपुर में 26 सितंबर से अग्निवीर भर्ती रैली
विज्ञापन
तीन जिलों के अभ्यर्थियों के लिए छह अक्तूबर तक चलेगी प्रक्रिया
प्रवेश पत्र का रंगीन प्रिंट लाना अनिवार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली 26 सितंबर से छह अक्तूबर तक हमीरपुर के अणु खेल मैदान और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली में हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिले के वे अभ्यर्थी भाग लेंगे, जिन्होंने ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस परीक्षा उत्तीर्ण की है।
आर्मी भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक ने बताया कि पात्र अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र सेना की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं और ई-मेल के माध्यम से भी सूचना भेजी गई है। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र का उच्च गुणवत्ता वाला रंगीन प्रिंट आउट लेकर भर्ती स्थल पर पहुंचें। भर्ती के दौरान आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, हिमाचली बोनाफाइड, डोगरा एवं जाति प्रमाण पत्र, स्कूल चरित्र प्रमाण पत्र, अविवाहित प्रमाण पत्र, पुलिस सत्यापन प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और फोटो समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रतियां और स्वप्रमाणित प्रतियां साथ लानी होंगी। एनसीसी, खेल या रिश्तेदारी से संबंधित प्रमाण पत्र होने पर उन्हें भी प्रस्तुत करना होगा। बोनस अंकों के प्रमाण पत्र केवल निर्धारित तिथि को ही स्वीकार किए जाएंगे।