Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   agitation on toll plaza

Bilaspur News: दैणी में चक्का जाम होने से यात्री हुए परेशान, यातायात वाया बद्दी किया डायवर्ट

Sat, 04 Apr 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
agitation on toll plaza
पंजाब यूनियनों के धरने के बाद कीरतपुर मनाली हाईवे पर देहनी के पास लगा जाम। संवाद
हाईवे बंद होने से नालागढ़, बिलासपुर और ऊना, मंडी और कुल्लू का यातायात रहा प्रभावित
विज्ञापन

बढ़े हुए टोल और एंट्री टैक्स के खिलाफ हुआ आंदोलन

संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट/गेहड़वीं। हिमाचल-पंजाब सीमा पर दैणी के पास एंट्री टैक्स को लेकर तनाव फिर से बढ़ गया है। शनिवार को पंजाब के विभिन्न संगठनों किसान यूनियन, टैक्सी और ट्रक ऑपरेटर संघ ने सुबह 10:30 बजे धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के कारण दैणी में कीरतपुर-मनाली हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया। हाईवे बंद होने के बाद यात्रियों को जाम में परेशान होना पड़ा। इसके बाद सरकारी बसों और अन्य ट्रैफिक को वाया बद्दी डायवर्ट किया। इस आंदोलन से नालागढ़, बिलासपुर और ऊना, मंडी और कुल्लू का यातायात प्रभावित रहा।
प्रदर्शनकारी हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से बढ़ाए गए एंट्री टैक्स और अन्य शुल्कों के खिलाफ सड़कों पर उतरे। उनका कहना है कि 70 की पर्ची को 100, 100 को 200 और 300 को 500 कर दिया गया। मणिकर्ण के लिए ग्रीन टैक्स 100 से बढ़ाकर 300 किया गया, वहीं मनाली से आगे अटल टनल पार करने पर भी शुल्क बढ़ा दिए गए। नगर पंचायत की ओर से अतिरिक्त 50 का नया शुल्क लगाया गया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि एक ही राज्य में बार-बार अलग-अलग जगह टैक्स वसूली करना उचित नहीं है। उन्होंने इसे जबरन वसूली और गुंडा टैक्स करार दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हिमाचल-पंजाब सीमा क्षेत्रों में लोगों के पारिवारिक और सामाजिक संबंध हैं। पहले लोग बरोकटोक आवाजाही करते थे। अब हर बार एंट्री टैक्स देना पड़ता है, जो अनुचित है। उन्होंने मांग की कि पंजाब के सीमावर्ती जिलों के वाहनों को एंट्री टैक्स से छूट दी जाए। आजाद टैक्सी यूनियन, रोपड़ के उपाध्यक्ष कमलजीत सिंह ने कहा कि सरकार ने पहले आश्वासन दिया था कि 10 दिन तक टोल टैक्स बंद रहेगा, लेकिन कुछ ही घंटों बाद इसे बदलकर बढ़ा दिया गया। उन्होंने कहा कि यह सरकार की वादाखिलाफी है। उन्होंने सरकार की नीतियों की तुलना मुगलकालीन करों से की और चेतावनी दी कि जब तक हिमाचल सरकार समस्या का समाधान नहीं करती, धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हिमाचल सरकार, सीएम सुक्खू के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि हिमाचल सरकार बढ़े हुए टैक्स को वापस नहीं लेती है तो प्रदेश के सभी टोल बैरियर बंद कर दिए जाएंगे। हालांकि आवश्यक सेवाओं को बाधित नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने यह भी सुझाव दिया कि यदि हिमाचल सरकार ने टैक्स कम नहीं किया, तो पंजाब सरकार भी उसी अनुपात में रेसिप्रोकल टैक्स लागू करे। पंजाब और हिमाचल के संगठनों के बीच एंट्री टैक्स को लेकर यह विवाद अब बड़े आंदोलन का रूप ले चुका है। बढ़ते विरोध, राजनीतिक बयानबाजी और सड़क पर प्रदर्शन के चलते आने वाले दिनों में यह मामला और गरम हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed