फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   agitation

घुमारवीं में किसान एवं जन कल्याण सभा का अनशन

Mon, 14 Dec 2020 10:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
agitation
घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल किसान एवं जन कल्याण सभा ने किसानों के समर्थन में एक दिन का अनशन किया। घुमारवीं के स्वतंत्रता सेनानी स्मारक में प्रदेशाध्यक्ष बृजलाल शर्मा की अध्यक्षता में अनशन किया गया। इसके बाद एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

सभा के प्रदेशाध्यक्ष बृजलाल शर्मा ने कहा कि किसान विरोधी कानूनों को लेकर किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हैं। केंद्र सरकार किसानों को कुचलने का प्रयास कर रही है, जोकि बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इन कानूनों को लेकर अड़ियल रवैया अपना रही है और पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की सोच रही है। उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य को हर फसल और सब्जियों पर लागू करना होगा। आवश्यक वस्तु अधिनियम के कानून को खत्म करने से जमाखोरी, कालाबाजारी और मुनाफाखोरी को बढ़ावा मिलेगा। इससे बाजार में खाद्य पदार्थों की बनावटी कमी पैदा होगी और खाद्य पदार्थ महंगे हो जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के बदलाव से बड़े पूंजीपतियों और कंपनियों का प्रभाव बढ़ जाएगा और किसानों की हालत दयनीय हो जाएगी। कहा कि जब तक किसानों की मांगों को नहीं माना जाता है, तब तक किसान संघर्षरत रहेंगे। सरकार को अन्नदाता का अपमान नहीं करना चाहिए और तुरंत प्रभाव से इन कानूनों को निरस्त कर देना चाहिए। अगर किसान फसल बीजना बंद कर देंगे तो लोग क्या खाएंगे। इस मौके पर राम प्रकाश वशिष्ठ, सीताराम शर्मा, संतराम, अमीं चंद, बलदेव राज, हेमराज, जगदीश कौशल, प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed