फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   agitation againset water project

पेयजल योजना का विरोध : ग्रामीणों ने खड्ड में उतरकर किया विरोध-प्रदर्शन

Thu, 08 Feb 2024 08:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 08:24 PM IST
विज्ञापन
agitation againset water project
निर्माण स्थल पर रहा तनाव, ग्रामीणों ने खड्ड में उतरकर किया विरोध-प्रदर्शन
विज्ञापन

योजना के विरोध में 15 दिन से आंदोलन जारी, आज से शुरू होगा क्रमिक अनशन
समिति का आरोप, चोरीछिपे पुलिस के घेरे में किया जा रहा निर्माण


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर-सोलन की सीमा पर त्रिवेणीघाट पर बन रही कीकर-नवगांव योजना के विरोध में किसान और ग्रामीण शुक्रवार से क्रमिक अनशन शुरू करेंगे। वहीं, निर्माण स्थल पर दिन में कई बार तनाव की स्थिति बन रही। आंदोलन कर रहे ग्रामीणों, पुलिस कर्मियों, विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार में नोकझोंक होती रही।

पेयजल योजना के विरोध में चल रहे आंदोलन के 15वें दिन ग्रामीणों और किसानों ने खड्ड के पानी में उतरकर प्रदर्शन किया। साथ ही महिलाओं ने अर्की की सीमा में जाकर नारेबाजी की। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे। अली खड्ड बचाओ संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष कर्म सिंह ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार से सीमेंट कंपनी, अर्की जलशक्ति विभाग जबरदस्ती पुलिस की मदद से निर्माण कर रहा है। उपमुख्यमंत्री के आदेशों के अनुसार निर्माण कार्य सरकार की ओर से गठित कमेटी की रिपोर्ट जमा कराने तक शुरू नहीं किया जाना चाहिए। जलशक्ति विभाग की इसी जोर जबरदस्ती के विरोध में शुक्रवार से क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। उधर, समिति के अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने कहा कि 10 लाख लीटर पानी प्रतिदिन अली खड्ड से उठाने के सीमेंट कंपनी के षड्यंत्र के विरोध में शांतिप्रिय तरीके से आंदोलन किया जा रहा है। पुलिस और राजनीतिक दबाव बनाकर उपमुख्यमंत्री के आदेशों का भी सरेआम उल्लंघन हो रहा है। आंदोलन में अर्की की नवगांव पंचायत के ग्रामीण भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक संघर्ष कमेटी को उपमुख्यमंत्री की ओर गठित कमेटी ने कोई रिपोर्ट नहीं सौंपी है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इस मौके पर रमा ठाकुर, लता नड्डा, संदेश कुमार, ममता धीमान, सुषमा शर्मा, कांता ठाकुर, निशा, माया, अंजू, रेखा, सरीता महाजन, रीता, मीना, महेंद्र सिंह, श्याम लाल, गीता राम नड्डा, रवि ठाकुर, कुलदीप, मुकेश, जगदीप,श्याम लाल, गणपत राम, भूप चंद, रत्नलाल महाजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed