फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   agitaion

फोरलेन प्रभावित समिति ने किया धरना प्रदर्शन

Tue, 19 Jul 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
agitaion
भगेड़ (बिलासपुर)। कीरतपुर नेरचौक के भूमि अधिग्रहण में फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति ने मुहाल बागठेहड़ु में सरकार के चार गुना मुआवजा देने पर ढुलमुल रवैये के विरोध में प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन की अगुवाई सेवानिवृत्त अध्यापक रत्न सिंह ने की।
विज्ञापन

समिति ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि सरकार विस्थापितों और प्रभावितों को गुमराह करने में लगी है। इससे विस्थापित और प्रभावितों के सब्र का बांध टूटता जा रहा है। समिति ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अतिशीघ्र चार गुना मुआवजे के साथ सड़क निर्माण से उत्पन्न अन्य कई गंभीर विषयों के सुधार की मांग की है। रत्न लाल ने कहा कि समिति की अगली बैठक शुक्रवार शाम पांच बजे पलथीं के श्री जाहरवीर गुग्गा के प्रांगण में की जाएगी। विरोध प्रदर्शन में गांव बागठेहड़ु बकरोआ पलथीं, औहर, सन्नौर के भू मालिकों प्यार सिंह, सूरम सिंह, विधि चंद, रमेश कुमार, मंजीत सिंह, प्रकाश, मलकीयत, कप्तान मेहर सिंह, सुनील रामेश्वरी, मोहिनी, चूड़ामनी, जसवंत, चिंता, रामेश्वरी, गुर देव, उपप्रधान औहर रणजीत शामिल रहे। बैठक में फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति के महासचिव मदन लाल शर्मा और उप प्रधान औहर के रणजीत सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed