फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Agents have created many ruckus by accusing them of being manipulated in the counting of votes

मतगणना में घपलेबाजी का आरोप लगाकर एजेंटों ने कई दफा किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Agents have created many ruckus by accusing them of being manipulated in the counting of votes
बिलासपुर। त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव की मतगणना सोमवार को दूसरे दिन भी भारी पुलिस सुरक्षा के बीच नवीन मंडी में रात तक होती रही। मतगणना में एजेंटों ने कई दफा मतगणना कर्मियों पर घपलेबाजी का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया, मगर पुलिस ने सभी को समझाकर हंगामा करने वालों को शांत कर दिया।
विज्ञापन

नगर से करीब तीन किलोमीटर दूर नैनीताल हाईवे स्थित नवीन मंडी में सोमवार को भी भारी पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना का कार्य एसडीएम डॉ. राजेश कुमार, आरओ प्रभु दयाल, सरओ स्वार धर्म सिंह मर्छाल की मौजूदगी चलता रहा। एसडीएम और आरओ ने कर्मियों को हड़काकर तेजी के साथ निष्पक्ष ढंग से शुरू करने के निर्देश दिए। मंडी के मुख्य गेट पर भारी पुलिस सुरक्षा के बीच पास से एजेंटों को चक्रवार मंडी में प्रवेश दिया गया। सुबह चक्र में भारी संख्या में गेट पर लोगों के पहुंचने से अव्यवस्था पैदा हो गई, मगर गेट पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक अपराध पूरन चंद ने स्थिति संभाल ली। उन्होंने हाईवे किनारे खड़ी भीड़ को खेतों की तरफ व परेवा फार्म रोड की तरफ करवा दिया। पूरे दिन सभी लगभग 24 टेबलों पर एजेंटों ने एक दूूसरे एजेंटों पर धक्का मुक्की करने व कर्मियों पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाने शुरू कर दिए। इस दौरान एजेंटों में मारपीट भी हुई। मुल्लाखेड़ा की टेबल पर चार बार गणना हुई। पुलिस ने सभी को शांत कर दिया। गणना कर्मियों ने आरोपों को गलत बताते हुए बैलेट पेपर सभी को दिखाकर गड्डी में पैक किए। एडीएम राम भरत तिवारी ने भी मतगणना स्थल पहुंचकर निष्पक्ष ढंग से गणना कराने के निर्देश एसडीएम डॉ. रजेश कुमार व आरओ प्रभु दयाल, आरओ बीडीसी विवेक कुमार, सीओ सवार धर्म सिंह मर्छाल को दिए। उन्होंने कहा कि गणना का कार्य तेजी के साथ निपटाया जाए और बिना मास्क के कोई भी मंडी में प्रवेश न करे। एसडीएम ने बिना मास्क के सभी एजेंटों को चेक किया और बिना पास के घूमने वाले एक युवक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने प्रतिष्ठा का सवाल बनने वाली सीटों मुल्लाखेड़ा की प्रधान परमजीत कौर आदि प्रधानों को पुलिस सुरक्षा में उनके घर भिजवाया। मतगणना का कार्य रात तक जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed