फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   agent of private investment company suicide

निवेशकों के तकादों से परेशान निजी कंपनी के एजेंट ने फंदे पर झूलकर दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
agent of private investment company suicide
बिलासपुर के बाग में सतनाम सिंह के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद बाद घटनास्थल का निरीक्षण करत? - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर (रामपुर)। एक निजी निवेश कंपनी के एजेंट ने निवेशकों के तकादों से परेशान होकर आम के पेड़ पर लटककर आत्महत्या कर ली। एजेंट की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम दनकरा निवासी सतनाम सिंह 55 वर्ष पुत्र तेजा सिंह अपने परिवार के साथ ग्राम नगरिया कलां के मोहल्ला आनंदनगर में रहते हैं। परिजनों के अनुसार, वह गांव में खेतीबाड़ी के साथ ही एक निजी निवेश कंपनी में एजेंट के तौर पर बीते कई साल से काम कर रहे थे। तमाम निवेशकों ने उनके माध्यम से कंपनी में अपना धन जमा किया था। इसके बाद कंपनी बंद हो गई। परिजनों का कहना है कि कंपनी बंद होने के बाद तमाम निवेशक सतनाम सिंह के ऊपर अपना रुपया वापस लेने के लिए दबाव बना रहे थे। जिस कारण वह कुछ दिनों से बेहद परेशान थे। गुरुवार की रात को वह परिजनों को बिना बताए अचानक कहीं चले गए। परिजनों ने उन्हें रात में ही काफी खोजा, मगर उनका कहीं भी पता नहीं चल सका। पुत्र मनेंद्र सिंह ने रात में ही कोतवाली पहुंचकर गुमशुदगी लिखाई थी। शुक्रवार की सुबह को मोहल्ले के कुछ लोग जंगल में गए तो आईटीआई के पीछे एक बाग में आम के पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटकते हुए देखा तो मृतक की शिनाख्त सतनाम सिंह के रूप में हुई। सूचना पाकर कुछ ही देर में परिजन भी विलाप करते हुए मौके पर पहुंच गए। ग्राम प्रधान सविता देवी के साथ कोतवाली पहुंचकर परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी प्रिंस शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में कर तहकीकात की। उन्होंने परिजनों से किसी पर हत्या करने आदि की शक होने की बात पूछी तो परिजनों ने पुलिस को निवेशकों के तकादे करने की बात कही। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं।

मृतक सतनाम सिंह का फाइल फोटो

मृतक सतनाम सिंह का फाइल फोटो- फोटो : BILASPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed