फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   After the end of the cement dispute, the BDTS executive took over

Bilaspur News: सीमेंट विवाद खत्म होने के बाद बीडीटीएस कार्यकारिणी ने संभाला पदभार

Thu, 23 Feb 2023 10:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
After the end of the cement dispute, the BDTS executive took over
बरमाणा में हवन यज्ञ करते बीडीटीएस के पदाधिकारी। संवाद
बिलासपुर। सीमेंट मालभाड़ा विवाद खत्म होने के बाद बिलासपुर परिवहन सहकारी सभा (बीडीटीएस) की कार्यकारिणी ने वीरवार को विधिवत रूप से कार्यभार संभाला। पदाधिकारियों ने बरमाणा स्थित बीडीटीएस के पुकार हाल में पूजा-अर्चना और हवन किया। उसके बाद स्थानीय देवता श्री गुगा जाहर पीर जी के मंदिर में जाकर कार्यकारिणी ने माथा टेका।
विज्ञापन

बीडीटीएस पर कब्जे को लेकर प्लांट बंद होने से पहले ही दो गुट आमने-सामने हो गए थे। मामला हाईकोर्ट तक जा पहुंचा था। कोर्ट के आदेश पर राकेश ठाकुर गुट को बीडीटीएस की कमान सौंपी गई थी। बीडीटीएस की नई कार्यकारिणी 23 दिसंबर को बना ली गई थी। लेकिन उस समय मालभाड़ा विवाद होने के कारण प्लांट बंद था और ट्रक ऑपरेटर आंदोलन चला था। इस कारण नई कार्यकारिणी ने कार्यभार विधिवत रूप से नहीं लिया था। अब विवाद खत्म होने के बाद वीरवार को कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाला। प्रधान राकेश ठाकुर और महामंत्री प्रदीप ठाकुर ने कहा सभी प्रबंधन समिति के सदस्य हमेशा लोगों की सेवा के लिए उपस्थित रहेंगे और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने अदाणी और ट्रक ऑपरेटर के बीच चले गतिरोध को समाप्त करने के लिए प्रदेश सरकार का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सभा के मुख्य संरक्षक अनिल हैप्पी, अध्यक्ष लेख राम वर्मा, उपाध्यक्ष गंगा सिंह ठाकुर, उप प्रधान जय सिंह ठाकुर, वरिष्ठ उपप्रधान कमल किशोर, कोषाध्यक्ष सुरेश चौधरी, मुख्य सचिव कुलदीप ठाकुर, मुख्य कोषाध्यक्ष संतोष ठाकुर, सह सचिव विकास भार्गव, सह कोषाध्यक्ष राजपाल ठाकुर, मुख्य सलाहकार शेर सिंह ठाकुर ने कार्यभार ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed