फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   After confirmation in RTI, questions were raised on the vehicles of the State Information Commissioner's Office

Bilaspur News: आरटीआई में पुष्टि के बाद राज्य सूचना आयुक्त कार्यालय की गाड़ियों पर उठा सवाल

Mon, 25 Aug 2025 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 25 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
After confirmation in RTI, questions were raised on the vehicles of the State Information Commissioner's Office
एक्सक्लूसिव
विज्ञापन

बिना चले और बिना चालक के हो रही है एक साल से गाड़ी की मेंटेनेंस

वर्तमान में राज्य सूचना आयुक्त कार्यालय में कुल चार गाड़ियां मौजूद
सरकारी गाड़ी पौने छह साल से गैराज में खड़ी, निजी टैक्सी का भर रहे हर माह 40 हजार

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य सूचना आयुक्त कार्यालय से जुड़ा एक मामला चौंकाने वाला है। सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई जानकारी से पता चला है कि यहां एक गाड़ी का पिछले करीब पौने छह साल से कोई उपयोग नहीं हो रहा, बावजूद इसके उसकी नियमित मेंटेनेंस कराई जा रही है।
इतना ही नहीं, कार्यालय में पहले से तीन सरकारी गाड़ियां मौजूद होने के बावजूद सरकार ने एक निजी टैक्सी को भी हर महीने मोटी रकम पर अनुबंधित कर रखा है। इससे सरकारी धन के दुरुपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी नंबर एचपी 07 बी 0275 टोयोटा इटियोज की लॉग बुक का अवलोकन किया तो पता चला कि 26 अप्रैल 2024 को यह गाड़ी बिना चालक और बिना चले ही ठाकुर ऑटो केयर, फागली चौक शिमला में दर्ज हुई। वहीं इसकी सर्विस और मेंटेनेंस का बिल भी बना। हैरानी की बात यह रही कि यह गाड़ी बिना मूवमेंट के ही वापस कार्यालय के गैरेज तक पहुंच गई। इस बिल को 2 मई 2024 को स्वीकृत कर दिया गया। जानकारी में यह भी दर्ज है कि यह गाड़ी अब तक मात्र 1,17,575 किलोमीटर ही चली है और पिछले करीब पौने छह साल से इससे कोई काम नहीं लिया जा रहा है। बताया गया है कि वर्तमान में राज्य सूचना आयुक्त कार्यालय में कुल चार गाड़ियां मौजूद हैं। इनमें टोयोटा कोरोला अल्टिस एचपी 07बी 0014, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा एचपी 070070, टोयोटा इटियॉस एचपी 07 बी 0275, होंडा अमेज एचपी 01 ए 0560 निजी टैक्सी है।
विज्ञापन

आरटीआई में खुलासा हुआ कि इन तीन सरकारी गाड़ियों के रहते हुए भी सरकार ने एक निजी होंडा अमेज टैक्सी को अनुबंधित किया हुआ है। इस टैक्सी पर हर महीने 40,950 रुपये का भुगतान किया जा रहा है। फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति के महासचिव मदन लाल शर्मा ने कहा कि जब उक्त निजी गाड़ी की उपयोगिता और अनुबंध से जुड़ी सूचना मांगी गई तो कार्यालय ने इसे थर्ड पार्टी सूचना बताते हुए जानकारी देने से इंकार कर दिया। इससे संदेह है कि कहीं यह गाड़ी बिना कागजात के तो चलाई नहीं जा रही। सूचना मांगने वाले का कहना है कि इस मामले में और भी कई खुलासे हो सकते हैं। गौरतलब है कि राज्य सूचना आयुक्त कार्यालय ही वह अंतिम संस्थान है, जहां से सूचना उपलब्ध करवाने या रोकने के आदेश जारी होते हैं। इस मामले की पुष्टि जन सूचना अधिकारी एवं असिस्टेंट रजिस्ट्रार एमएस राव ने पत्र संख्या एसआइसी-151/2025-2002 में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed