फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   after 11 year bagchal bridge work start again

11 सालों का बाद बागछाल पुल का काम दोबारा शुरू

Tue, 17 Jan 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Tue, 17 Jan 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
after 11 year bagchal bridge work start again
बागछाल पुल निर्माण कार्य शुरू होने के बाद कार्य करती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला

11 वर्षों से बागछाल पुल बनने का इंतजार कर रही श्रीनयनादेवी और झंडूता विस क्षेत्र की जनता का आखिरकार खत्म हो गया है। सोमवार को लोक निर्माण विभाग ने विधिवत रूप से पुल निर्माण का कार्य दोबारा शुरू किया। पुल के बनने से दोनों विस क्षेत्र की करीब 50 हजार की आबादी लाभान्वित होगी।

विज्ञापन


पुल बनने से दोनों क्षेत्रों की बिलासपुर से दूरी करीब 70 किलोमीटर कम हो जाएगी। वर्तमान में झंडूता के लोगों को अभी बिलासपुर पहुंचने के लिए 100 किलोमीटर का सफर करना पड़ता है। बागछाल पुल का निर्माण कार्य गैमन इंडिया कंपनी करेगी।
विज्ञापन


पुल का शिलान्यास 2005 में तत्कालीन सीएम वीरभद्र सिंह ने किया था। इसके बाद पुल का निर्माण कार्य तो शुरू हुआ लेकिन इसी दौरान कंपनी ने पिल्लर खड़े करने के बाद पुल निर्माण के स्थान को डेंडर जोन बताकर काम बीच में ही छोड़ दिया था। इसके बाद हर सरकार के नेताओं से लोगों को सिर्फ आश्वासन ही मिले। मगर पुल का निर्माण नहीं हो पाया। इसी दौरान लोगों ने पुल के मामले को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सुनवाई करने के बाद प्रदेश उच्च न्यायालय ने एक साल में पुल का निर्माण पूरा करने के आदेश दिए। इसके बाद भी प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग ने 6 महीने तक कुछ नहीं किया।

इस दौरान अमर उजाला ने 26 दिसंबर के अंक में 11 साल में बने सिर्फ दो पिल्लर मजाक बन गया बागछाल पुल के शीर्षक से इस मसले को प्रमुखता से उठाया था। इसके दो दिन बाद विभाग ने आनन-फानन में शिमला में उच्च अधिकारियों की बैठक बुलाई। वहीं मंत्रिमंडल ने भी पुल निर्माण को मंजूरी दे दी।


सोमवार को लोक निर्माण विभाग मंडल दो बिलासपुर के एक्सईएन आरके शर्मा की अध्यक्षता में पूजा अर्चना के बाद पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया। इस अवसर पर लोनिवि उपमंडल स्वारघाट के सहायक अभियंता अच्छर सिंह चौहान, मैसर्ज गैमन इंडिया लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर ओएस देवगन, सलवाड़ पंचायत के पूर्व प्रधान कांशीराम और दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed