Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Affidavits that cost Rs 20 will now cost Rs 100: Garg

20 रुपये का एफिडेविट अब 100 रुपये में बनेगा : गर्ग

Sun, 15 Nov 2026 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Affidavits that cost Rs 20 will now cost Rs 100: Garg
स्टांप ड्यूटी बढ़ाने पर पूर्व मंत्री ने कांग्रेस सरकार को घेरा, बोले- जनता पर बढ़ाया आर्थिक बोझ
विज्ञापन

महिला मोर्चा की बैठक में पूर्व मंत्री ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्टांप ड्यूटी की दरों में बढ़ोतरी पर पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री एवं भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस सरकार को घेरा है। शनिवार को घुमारवीं एवं भराड़ी महिला मोर्चा की बैठक में उन्होंने कहा कि पहले 20 रुपये में बनने वाला एफिडेविट अब 100 रुपये में बनेगा। महंगाई से जूझ रही जनता पर यह अतिरिक्त बोझ है। उन्होंने सवाल उठाया कि यह कैसा व्यवस्था परिवर्तन है, जहां छोटे सरकारी काम भी महंगे किए जा रहे हैं।
गर्ग ने कहा कि नई दरों का असर विद्यार्थियों, बेरोजगार युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों पर पड़ेगा। सरकार ने पार्टनरशिप डीड के लिए पांच हजार और गोद लेने के दस्तावेज के लिए दो हजार रुपये शुल्क तय किया है। वहीं, अचल संपत्ति के बिक्री समझौते पर एक हजार रुपये के साथ बाजार मूल्य का दो प्रतिशत शुल्क लगेगा। इससे जमीन-जायदाद के लेनदेन भी महंगे होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने और सरकार की नीतियों को तथ्यों के साथ जनता के बीच उठाने का आह्वान किया। बैठक में नीलम पठानिया, बबीता शर्मा, ललिता देवी, शिल्पा रानी, नीलम ठाकुर, सुषमा शर्मा, मधु कंवर, संतोष ठाकुर, उषा शर्मा, पुष्पा शर्मा, सुरजीत कौर, अमिता, सुरेश ठाकुर, पंकज चंदेल, ब्रह्मदास गौतम और सरवन जमवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed