{"_id":"64bfa90ba84e68dd1506ba04","slug":"admission-process-started-for-admission-in-pg-course-in-bilaspur-college-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-3027-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में पीजी कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में पीजी कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
- इच्छुक विद्यार्थी 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में सत्र 2023-24 के लिए स्नातकोत्तर विषयों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी 31 जुलाई तक महाविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महाविद्यालय में इच्छुक विद्यार्थी एमए अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, एमकॉम, एमएससी रसायन विभाग, गणित, भौतिक विज्ञान और पीजीडीसीए में दाखिला ले सकते हैं। प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि 31 जुलाई तक रखी गई है। इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय की वेबसाइट http://gcbilaspur.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन सभी विषय के लिए पहली मेरिट सूची 1 अगस्त को लगाई जाएगी। सभी विषयों के प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 3 अगस्त को होगी। काउंसलिंग में चयनित विद्यार्थियों को 4 अगस्त तक फीस जमा करवानी होगी। विभिन्न विषयों में खाली सीटों के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट 5 अगस्त को लगाई जाएगी। इसकी काउंसलिंग 7 अगस्त को की जाएगी। फीस जमा करने के लिए विद्यार्थियों को 8 अगस्त तक का समय दिया जाएगा। सभी विषयों की नियमित कक्षाएं 9 अगस्त से शुरू हो जाएंगी। प्राचार्य प्रो. डॉक्टर नीना वासुदेवा ने कहा कि महाविद्यालय में पीजी कोर्स के दाखिले के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू गई है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से जल्द से जल्द महाविद्यालय में दाखिला लेने का आग्रह किया।