{"_id":"68208fa7da2c8d8cae0f908f","slug":"admission-process-for-self-financing-course-started-in-bilaspur-college-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-136887-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में सेल्फ फाइनेंसिंग कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में सेल्फ फाइनेंसिंग कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
Sun, 11 May 2025 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 11 May 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज। संवाद
-इच्छुक अभ्यर्थी 30 मई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
-2 जून को महाविद्यालय में होगी सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए), बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए), बैचलर ऑफ टूर एंड ट्रैवल मैनेजमेंट (बीटीटीएम) और बीएससी (ऑनर्स) बायो टेक्नोलॉजी के लिए अभ्यर्थी 30 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
दाखिले के लिए सभी आवेदन ऑनलाइन ही भरे जाएंगे। इसके बाद मेरिट सूची 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर निकाली जाएगी। दाखिले के लिए अभ्यर्थी के 10वीं, 12वीं, आधार कार्ड, फोटो, चरित्र प्रमाण पत्र, माता-पिता की फोटो सहित अन्य दस्तावेज की आवश्यकता है। कॉलेज में बीबीए में 60, बीसीए में 60, बीटीटीएम में 40 और बीएससी (ऑनर्स) में 30 सीटें रखी गई है। इसके अलावा हर कोर्स में 10 प्रतिशत सीट ईडबल्यूएस और एक सीट सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए सुरक्षित रखी गई है। सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग 2 जून को सुबह 10 बजे महाविद्यालय परिसर में होगी। इसमें सभी अभ्यर्थियों का आना अनिवार्य है। अन्यथा उनका उक्त सीट पर क्लेम नहीं रहेगा। इन कोर्स में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची 3 जून को सुबह 11 बजे निकाली जाएगी। चयनित अभ्यर्थी 3 जून से 5 जून को दोपहर 12 बजे तक अपनी फीस जमा करवा सकते हैं। दूसरी मेरिट सूची 5 जून को शाम 4 बजे निकाली जाएगी। इसमें चयनित अभ्यर्थी 7 जून को दोपहर 12 बजे तक फीस जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थी दाखिले से संबंधित अधिक जानकारी महाविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने बताया कि इन सभी कोर्स के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। दाखिले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध मोबाइल नंबरों पर भी संपर्क कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी जल्दी से जल्दी कॉलेज में दाखिला लें।