फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   admission on govt schools

Bilaspur News: जिले के सरकारी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Thu, 02 Apr 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
admission on govt schools
सुविधा के लिए लगाए गए हेल्प डेस्क, शिक्षकों ने दी जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के सरकारी स्कूलों में प्री प्राइमरी से 12वीं कक्षा में दाखिले के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्कूलों में पहले और दूसरे दिन बहुत कम विद्यार्थियों ने दाखिला लिया।
विद्यार्थियों की सुविधा के लिए स्कूलों में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। इन हेल्प डेस्क पर तैनात शिक्षकों ने दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की सहायता की। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों की जानकारी दी और उनकी काउंसलिंग भी की। प्रवेश प्रक्रिया सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक चली। बुधवार और वीरवार को बहुत कम संख्या में विद्यार्थी स्कूल में दाखिला लेने आए। अधिकतर विद्यार्थी प्रोस्पेक्टस और अन्य जानकारियां लेने के लिए स्कूल आए थे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में आठ, कलोल स्कूल में 20, दधोल स्कूल में 15, औहर स्कूल में 12, नम्होल स्कूल में पांच, नखलेहड़ा स्कूल में 32, घागस स्कूल में 40 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नखलेहड़ा में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को पुस्तकें भी वितरित की गईं। दाखिले के लिए बच्चे अपना आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, पिछली कक्षा का प्रमाण पत्र, स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ जरूर लाएं। विद्यार्थियों की कक्षाएं 10 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी। वर्दी स्कूल प्रबंधन तय करेगा।
विज्ञापन


इनसेट
पीएम श्री स्कूल बिलासपुर में दाखिला लेने वाली छात्रों को भेंट की नोटबुक
पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में सीबीएसई बोर्ड की कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्कूल में बाल वाटिका से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को दाखिला मिलेगा। वीरवार के दिन स्कूल में लड़के और लड़कियों सहित 46 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। प्रधानाचार्य श्याम लाल ने बताया कि स्कूल में दाखिला लेने वाली पहली लड़की आकृति है उसने 11वीं कक्षा में प्रवेश लिया। स्कूल प्रबंधन ने छात्रा को नोटबुक भेंट की। उन्होंने बताया कि स्कूल में दाखिला लेने वाली पहली छात्रा को पुस्तकें, कॉपी, पेन, बैग सहित अन्य सामग्री स्कूल प्रबंधन ने देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा अनवी ने भी स्कूल में नौवीं कक्षा में दाखिला लिया। स्कूल में विद्यार्थियों को 7 अप्रैल तक प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed