फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Administration removed illegal encroachment from highway side

Bilaspur News: हाईवे किनारे किए गए अवैध कब्जों को प्रशासन ने हटाया

Sat, 26 Nov 2022 06:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Administration removed illegal encroachment from highway side
बिलासपुर में एचआरटीसी वर्कशॉप के पास हाईवे किनारे अतिक्रमण को हटाते लोक निर्माण विभाग के कर्मी। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। जिले में शुक्रवार को चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे किनारे किए गए अवैध कब्जों को प्रशासन ने जेसीबी की मदद से हटाया। प्रशासन ने कब्जाधारियों को स्वेच्छा से दो दिन में हाईवे किनारे से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन अधिकतर कब्जाधारियों ने अतिक्रमण को नहीं हटाया, जिन्हें शुक्रवार को हटाया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इसके तहत बैरी में तीन, घागस में नौ और बिलासपुर के आईटीआई चौक और एचआरटीसी वर्कशॉप में 10 अवैध कब्जे हटाए गए। यह कार्रवाई लोक निर्माण विभाग के कर्मियों ने पुलिस सुरक्षा में की। बता दें कि हिमाचल उच्च न्यायलय ने राज्य के सभी नेशनल, स्टेट हाईवे और सड़कों से अवैध कब्जा हटाने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार को आदेश दिए। कोर्ट ने कहा कि कब्जाधारकों की ओर से अपनी आजीविका के लिए सड़क किनारे बनाए अस्थायी निर्माणों को अनदेखा नहीं किया जा सकता है। सार्वजनिक संपत्ति पर कब्जा हटाने को कोर्ट कर्तव्य बाध्य है। अदालत ने कहा कि अवैध कब्जाधारियों को दयाभाव के आधार पर नहीं बख्शा जा सकता। उधर, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता बैरी अमर ठाकुर ने कहा कि बैरी और घाघस मेें हाईवे किनारे अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed