फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Administration ready for Bilaspur municipal body elections

Bilaspur News: बिलासपुर नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन तैयार

Fri, 15 May 2026 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 15 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Administration ready for Bilaspur municipal body elections
मतदान शुरू होने से पहले सुबह 6:00 बजे होगा मतदान केंद्रों पर मॉक पोल
विज्ञापन

कल सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा मतदान
मतदान खत्म होते ही शुरू होगी मतगणना, 48 घंटे का ड्राई डे लागू
निकाय क्षेत्र में हथियार और जन सभाओं पर भी पूरी तरह से रोक

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल कुमार ने कहा कि जिले के तीन नगर परिषदों और एक नगर पंचायत में 17 मई को मतदान कराया जाएगा। चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
उपायुक्त ने बताया कि जिले में नगर परिषद सदर, घुमारवीं और श्री नयना देवी जी के साथ नगर पंचायत तलाई में चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। 15 मई तक सभी चारों नगर निकायों में कमीशनिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। अब 16 मई की शाम तक सभी पोलिंग पार्टियों को संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया जाएगा, ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की परेशानी न हो। मतदान 17 मई को सुबह 7:00 बजे शुरू होगा और दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा। मतदान शुरू होने से पहले सुबह 6:00 बजे सभी मतदान केंद्रों पर मॉक पोल करवाया जाएगा, ताकि ईवीएम और चुनावी प्रक्रिया की जांच की जा सके। उपायुक्त ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में मतदान का समय लोकसभा और विधानसभा चुनावों से अलग रखा गया है। दोपहर 3:00 बजे तक मतदान प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि मतदान समाप्त होते ही उसी दिन मतगणना की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए सभी नगर निकायों में अलग-अलग मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। नगर परिषद सदर की मतगणना टाउन हॉल के रूम नंबर-1 स्थित यूएमसी में होगी। नगर परिषद घुमारवीं के लिए रैन बसेरा हॉल को मतगणना केंद्र बनाया गया है। नगर परिषद श्री नयना देवी जी की मतगणना मातृ आंचल के कॉन्फ्रेंस हॉल में होगी, जबकि नगर पंचायत तलाई के मतों की गिनती राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलाई में की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतगणना प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न करवाया जाएगा। सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले ही सुनिश्चित कर ली गई हैं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम भी किए गए हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में करवाने के लिए प्रशासन ने जिले में 48 घंटे का ड्राई डे घोषित किया है। उपायुक्त ने बताया कि 15 मई से लेकर 17 मई तक जिले में शराब की खरीद-बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी होटल, ढाबे, रेस्तरां या अन्य स्थान पर शराब की बिक्री या वितरण की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हथियार लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा आज दोपहर 3:00 बजे से लेकर 17 मई तक किसी भी प्रकार की सार्वजनिक सभा, चुनावी मीटिंग या भीड़ जुटाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासनिक टीमें लगातार निगरानी रखेंगी तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
मतदाताओं से मतदान करने की अपील
उपायुक्त राहुल कुमार ने जिले के सभी मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव जमीनी लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और हर मतदाता का वोट विकास और स्थानीय प्रशासन की दिशा तय करता है। उन्होंने लोगों से 17 मई को सुबह 7:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे के बीच अपने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed