फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Administration on alert regarding EVM checking before municipal elections

Bilaspur News: नगर निकाय चुनावों से पहले ईवीएम जांच को लेकर प्रशासन अलर्ट

Thu, 07 May 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 07 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Administration on alert regarding EVM checking before municipal elections
एफएलसी कार्यशाला में अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया तकनीकी प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में बुधवार को बचत भवन बिलासपुर में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की प्रथम स्तर जांच से संबंधित कार्यशाला हुई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त राहुल कुमार ने की।
कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, ईवीएम इंचार्ज तथा चुनाव ड्यूटी से जुड़े कर्मचारियों को ईवीएम मशीनों की जांच, रखरखाव, परिवहन, मार्किंग और रिकॉर्ड संधारण के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को मशीनों की पहचान, सीलिंग प्रक्रिया और सुरक्षित रखरखाव से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जानकारी भी दी गई। उपायुक्त ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को सफल और पारदर्शी बनाने में ईवीएम की प्रथम स्तर जांच की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या से बचने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों और प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

कार्यशाला के दौरान ईवीएम मशीनों के सुरक्षित परिवहन और रिकॉर्ड संधारण की प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि चुनाव से जुड़ी प्रत्येक प्रक्रिया को पूरी सावधानी और जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जाए ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न आए। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, सहायक आयुक्त राज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed