{"_id":"6ab2d973279974c1f90cdf90","slug":"administration-gears-up-for-the-presidents-visit-preparations-ranging-from-route-planning-to-security-arrangements-have-begun-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-168280-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: राष्ट्रपति दौरे के लिए प्रशासन ने कसी कमर, रूट से लेकर सुरक्षा तक की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: राष्ट्रपति दौरे के लिए प्रशासन ने कसी कमर, रूट से लेकर सुरक्षा तक की तैयारियां शुरू
विज्ञापन
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद अधिकारी। स्रोत: डीपीआरओ
छह अक्तूबर को श्री नयना देवी जी मंदिर में दर्शन के बाद एम्स बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल
बचत भवन में हुई समीक्षा बैठक, सभी विभागों को सौंपे गए दायित्व, रूट, ट्रैफिक, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के छह अक्तूबर को प्रस्तावित बिलासपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राष्ट्रपति पहले श्री नयना देवी जी मंदिर में दर्शन करेंगी। इसके बाद एम्स बिलासपुर में आयोजित होने वाले प्रथम दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। दौरे को देखते हुए प्रशासन ने रूट, सुरक्षा, यातायात और पार्किंग समेत अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की कवायद शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित बचत भवन में समीक्षा बैठक हुई। उपायुक्त राहुल कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुलिस और जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। एम्स बिलासपुर के अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से बैठक से जुड़े। बैठक में राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई और संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।
प्रशासन उन सभी मार्गों का निरीक्षण करेगा, जिनसे होकर राष्ट्रपति का काफिला गुजरेगा। इस दौरान सड़क की स्थिति, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और अन्य जरूरी सुविधाओं की जांच की जाएगी। जहां आवश्यक सुधार या अतिरिक्त व्यवस्था की जरूरत होगी, उसे समय रहते पूरा किया जाएगा।
काफिले की आवाजाही के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पुलिस विभाग विस्तृत योजना तैयार करेगा। आवश्यकता के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो। वीआईपी ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के पहचानपत्र जारी करने की प्रक्रिया भी समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा के साथ संचार व्यवस्था को भी दौरे के लिहाज से व्यवस्थित किया जाएगा।
विज्ञापन
उपायुक्त ने अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने और राष्ट्रपति के दौरे से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दौरे के दौरान सुरक्षा और गरिमा से किसी तरह का समझौता न हो और सभी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान, अतिरिक्त उपायुक्त रूपिंदर कौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। एम्स बिलासपुर के अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
नयना देवी मंदिर में सुरक्षा के साथ सुविधाओं पर फोकस
श्री नयना देवी जी मंदिर में राष्ट्रपति के प्रस्तावित दर्शन को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के साथ पार्किंग, यातायात, स्वच्छता, पेयजल और बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। संबंधित उपमंडल प्रशासन को सभी व्यवस्थाएं तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
एम्स में होगा पहला दीक्षांत समारोह
एम्स बिलासपुर में पहली बार दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम को लेकर एम्स प्रशासन तैयारियों में जुटा है। जिला प्रशासन और संस्थान के अधिकारियों के बीच व्यवस्थाओं को लेकर समन्वय किया जा रहा है।