फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Aditya won the speech and Om won the poster making

Bilaspur News: भाषण में आदित्य और पोस्टर मेकिंग में ओम ने मारी बाजी

Wed, 22 Apr 2026 01:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Aditya won the speech and Om won the poster making
विश्व हीमोफीलिया दिवस पर मुंडखर स्कूल में प्रतियोगिताएं
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड झंडूता की ओर से विश्व हीमोफीलिया दिवस के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर में जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सतीश चंद्र शर्मा ने की। इस दौरान स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार और कमल कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता करवाई गई। भाषण प्रतियोगिता में आदित्य पहले, शिवानी दूसरे और गुंजन तीसरे स्थान पर रहा। पोस्टर प्रतियोगिता में ओम शर्मा ने पहला स्थान, हर्षित ने दूसरा और साहिल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया। स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार ने विद्यार्थियों को बताया कि हीमोफीलिया एक आनुवंशिक रक्तस्राव विकार है, जिसमें खून का थक्का सही प्रकार से नहीं जमता। हीमोफीलिया से पीड़ित मरीजों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, समय पर टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता, स्कूल स्टाफ सहित करीब 120 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed