फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Additional buses will run for the convenience of passengers during Diwali.

Bilaspur News: दिवाली पर यात्रियों की सुविधा के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें

Tue, 27 Oct 2026 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Additional buses will run for the convenience of passengers during Diwali.
चंडीगढ़, बद्दी और दिल्ली से आने वाले यात्रियों की संख्या के अनुसार बढ़ाई जाएगी बसों की संख्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। दिवाली के त्योहार पर घर आने-जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) का बिलासपुर डिपो अतिरिक्त बसें चलाएगा। त्योहार के दौरान यात्रियों की संख्या और मांग को देखते हुए बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए रूट और बसों की सूची तैयार की जा रही है, जिसे जल्द जारी किया जाएगा। निगम का प्रयास है कि बाहरी राज्यों से घर लौटने वाले विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को आवाजाही में परेशानी न हो।
दिवाली पर हिमाचल के बड़ी संख्या में लोग चंडीगढ़, बद्दी, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित अन्य क्षेत्रों से घर लौटते हैं। बाहरी राज्यों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी भी परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए घर पहुंचते हैं। ऐसे में मुख्य त्योहार के आसपास बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। इसे देखते हुए निगम ने अतिरिक्त बसों के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मांग के अनुसार तय होंगे रूट
निगम की ओर से उन रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाने को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां यात्रियों की संख्या अधिक होगी या बसों की मांग आएगी। यात्रियों की आवाजाही को ध्यान में रखकर रूट निर्धारित किए जाएंगे, ताकि लोगों को बसों के लिए अधिक इंतजार न करना पड़े। मुख्य त्योहार के दौरान घर पहुंचने वाले यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाना निगम की प्राथमिकता रहेगी। अतिरिक्त बसें चलाने के साथ नियमित बस सेवाएं भी निर्धारित रूटों पर जारी रहेंगी। दिवाली के बाद बाहरी राज्यों में वापस लौटने वाले लोगों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाएगा। इससे विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द जारी होगी बसों की सूची
एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक (तकनीकी) विवेक लखनपाल ने बताया कि दिवाली के दौरान अतिरिक्त बसों के संचालन को लेकर सूची तैयार की जा रही है। इसे जल्द जारी किया जाएगा। यात्रियों की मांग और जरूरत के अनुसार बसें चलाई जाएंगी, ताकि त्योहार के दौरान लोगों को आवाजाही में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed