फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Action will be taken if a vehicle is parked in a no-parking zone.

Bilaspur News: नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा किया तो होगी कार्रवाई

Wed, 12 Aug 2026 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken if a vehicle is parked in a no-parking zone.
एसडीएम ने शाहतलाई बाजार का किया औचक निरीक्षण,पुलिस को दिए कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। शाहतलाई बाजार में नो पार्किंग जोन में बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को एसडीएम झंडूता आर्शिया शर्मा ने शाहतलाई बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य चौक से लस्सी-रोटियां मंदिर की ओर जाने वाली सड़क के दोनों ओर निर्धारित नो पार्किंग जोन में कई वाहन खड़े मिले। वाहनों की कतारें लगने से सड़क काफी संकरी हो गई थी, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
मुख्य चौक से करीब 100 मीटर के दायरे में पुलिस थाना तलाई, नगर पंचायत कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और मंदिर न्यास कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण संस्थान हैं। इन संस्थानों के चलते मार्ग पर दिनभर स्थानीय लोगों, मरीजों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। ऐसे में नो पार्किंग क्षेत्र में लंबे समय तक वाहन खड़े रहने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और मार्ग पर अतिक्रमण जैसी स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

एसडीएम आर्शिया शर्मा ने पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिए कि नो पार्किंग जोन में किसी भी वाहन को खड़ा न होने दिया जाए। नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और लोगों व श्रद्धालुओं को परेशानी से बचाने के लिए नो पार्किंग जोन को पूरी तरह खाली रखना जरूरी है। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सड़क के दोनों ओर नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े पाए गए थे। इससे आने-जाने वाले वाहनों को परेशानी हो रही थी। उन्होंने पुलिस थाना तलाई के कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने की अनुमति न दी जाए और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed