{"_id":"60b670eb8ebc3e29c341401e","slug":"action-on-vehicles-working-without-papers-in-kiratpur-nerchowk-fourlane-rto-caught-8-vehicles-in-rishikesh-and-one-in-panoh-without-papers-rto-had-received-complaint-for-putting-vehicles-in-construction-work-without-papers-bilaspur-news-sml372237378","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन में बिना कागजात कार्य कर रही गाड़ियों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन में बिना कागजात कार्य कर रही गाड़ियों पर कार्रवाई
विज्ञापन
बिलासपुर। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन के निर्माण कार्य में लगी एक कंपनी की बिना कागजातों की गाड़ियां निर्माण कार्य में लगी है। जिसकी शिकायत फोरलेन विस्थापित प्रभावित समिति ने आरटीओ बिलासपुर को की थी। जिसके बाद अमर उजाला ने भी इस मुद्दे को प्रमुखता से 25 मई के अंक में प्रकाशित किया था। वहीं मंगलवार को आरटीओ बिलासपुर ऋषिकेश और पनोह में कंपनी की गाड़ियों की चेकिंग करने पहुंचे। इस दौरान उन्हें मौके पर 9 गाड़ियां ऐसी मिलीं, जिनके कागजात पूरे नहीं थे। जिसके बाद इन पर आरटीओ ने कार्रवाई की है।
फोरलेन प्रभावित विस्थापित समिति ने बिलासपुर क्षेत्रीय यातायात अधिकारी को इसकी जांच करने के लिए शिकायत पत्र भेजा था। इसमें आरोप लगाया था कि मशीनरी बिना इंश्योरेंस और सालाना टैक्स न देकर चलाई जा रही है। जिससे सरकारी खजाने को मोटी चपत लग रही है। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन के निर्माण कार्य में प्रयोग में लाई जा रही बाहरी राज्यों सेे लाई गाड़ियां बिना पासिंग, बिना नंबर प्लेट के हैं। वहीं इन गाड़ियों के मालिक इनका टैक्स भर रहे हैं या नहीं इसकी भी कोई पुष्टि नहीं है। समिति के महासचिव ने शिकायत में लिखा कि कीरतपुर-नेरचौक सड़क निर्माण में पनोह, पलथीं, धराड़ सानी, भराड़ी, तुन्नु, कैंची मोड़, जकातखाना आदि क्षेत्रों में कंस्ट्रक्शन कंपनी की मशीनरी और गाड़ियां घूम रही हैं।
आरटीओ बिलासपुर योगराज धीमान ने बताया कि उन्हें इस मामले की शिकायत मिली थी। वहीं मंगलवार को ऋषिकेश और पनोह में कंपनी की गाड़ियों की जांच की। मौके पर दोनों जगह 9 गाड़ियां ऐसी मिली, जिनके कागजात नहीं थे। इनके चालान काटे गए हैं। कंपनी का कहना है कि उनके पास गाड़ियों के कागजात हैं। जिसके चलते कागज दिखाने के लिए कंपनी को एक सप्ताह का समय दिया गया है। अगर कागजात नहीं मिले तो आगामी कार्रवाई होगी। इसके अलावा अगर कागजात दिखाते भी हैं तो भी मौके पर बिना कागज गाड़ियां पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।