{"_id":"69303614a62b43ac110dfb26","slug":"action-on-incrochement-in-gumarwin-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-149517-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं में अतिक्रमण पर चला एनएचएआई का पीला पंजा, मौके पर हुई नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं में अतिक्रमण पर चला एनएचएआई का पीला पंजा, मौके पर हुई नोकझोंक
विज्ञापन
फुटपाथ से आगे बनाए रैंप, स्लैब, शेड को मौके से हटाया
लोगों ने मांगा समय, अधिकारी बोले-एक सप्ताह पहले दी थी सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-103 के किनारे और शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र में प्राधिकरण की टीम ने पीला पंजा चलाकर उन सभी स्थायी और अस्थायी निर्माणों को ध्वस्त कर दिया, जो फुटपाथ और राजमार्ग की भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए थे।
फुटपाथ से आगे बनाए गए रैंप, स्लैब, शेड और अन्य निर्माणों को मौके से हटाया गया। अभियान के दौरान कुछ स्थानों पर स्थानीय लोगों और अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। कुछ दुकानदारों ने आरोप लगाया कि कार्रवाई में भेदभाव किया जा रहा है और कुछ लोगों को रियायत दी गई है। हालांकि, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि पूरा अभियान नियमों और तय प्रावधानों के अनुसार ही चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी प्रकार के दबाव या विरोध से कार्रवाई में कोई अंतर नहीं आएगा। कई दुकानदारों और नागरिकों ने प्राधिकरण से कुछ समय की मांग की, लेकिन अधिकारियों ने यह कहते हुए इन मांग को खारिज कर दिया कि करीब एक सप्ताह पूर्व ही सभी को लिखित और मौखिक रूप से सूचित किया जा चुका था। नोटिस में स्पष्ट कर दिया गया था कि राजमार्ग की भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण अवैध माना जाएगा और उसे हटाना अनिवार्य होगा। इसलिए अतिरिक्त समय देने का कोई औचित्य नहीं बनता। अभियान के दौरान कई दुकानदार स्वयं अपने अस्थायी निर्माणों और सामान को हटाते भी नजर आए। जहां अस्थायी अतिक्रमण था, लोग तुरंत सामग्री समेटते दिखे, जबकि स्थायी अवैध निर्माणों को प्राधिकरण की टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से गिराया। पूरे दिन शहर में अफरातफरी जैसा माहौल बना रहा और लोग अपने प्रतिष्ठानों के बाहर बने रैंप, सीढ़ियों या अन्य निर्माणों को बचाने के प्रयास करते दिखाई दिए, लेकिन प्रशासनिक कार्रवाई लगातार जारी रही। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि यह अतिक्रमण हटाओ अभियान नगर परिषद घुमारवीं से शुरू होकर भगेड़ तक चलाया जाएगा। नगर परिषद सीमा के भीतर सभी अवैध स्थायी और अस्थायी निर्माणों को हटाने का कार्य तेजी से जारी है। अधिकारियों का कहना है कि सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और पैदल यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान अत्यंत जरूरी है।
कोट
राजमार्ग किनारे किसी भी प्रकार का अतिक्रमण स्वीकार्य नहीं है। इससे सड़कें संकरी होती हैं और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों के विरुद्ध कोई भी निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। -ध्रुव शर्मा, साइट इंजीनियर, एनएचएआई