{"_id":"609d57208ebc3e73df7a37da","slug":"accused-with-chitta-on-five-day-police-remand-bilaspur-news-sml370228693","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिट्टे के आरोपी पांच दिन की पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिट्टे के आरोपी पांच दिन की पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन
भराड़ी(बिलासपुर)। बिलासपुर पुलिस की एसआईयू टीम ने बुधवार को शिमला-हमीरपुर नेशनल हाईवे 103 पर तरघेल के पास करीब तीन लाख रुपये के चिट्टे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों को वीरवार को न्यायालय में पेश किया गया।
वहां से दोनों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। दोनों आरोपियों से पुलिस कई अहम जानकारियां हासिल करेगी। बिलासपुर पुलिस की एसआईयू टीम ने बुधवार को भराड़ी थाना के तरझेल में 208.3 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। आरोप में मरहाणा क्षेत्र के जिमी और सुंदरनगर क्षेत्र के ललित को हिरासत में लिया गया है।
दोनों आरोपी युवक 11 मई को कोविड पास बनवाकर दिल्ली गए थे। जहां से करीब तीन लाख रुपये की कीमत का चिट्टा लेकर हिमाचल पहुंचे हैं। दोनों युवक इस नशे के सामान को बेचने की फिराक में थे। डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। पुलिस आरोपियों से गिरोह के बारे में जानकारी हासिल करेगी। डीएसपी ने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में पुलिस नजर बनाए हुए है। आमजन को भी अगर किसी प्रकार के नशे के व्यापार और ऐसे नशे के कारोबार में संलिप्त किसी व्यक्ति की जानकारी हो तो पुलिस को सूचना दें।