फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   accused wife arrested for destroying proof

हत्याकांड के सबूत मिटाने के आरोप में आरोपी मौसा की पत्नी भी गिरफ्तार

Sun, 15 May 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
accused wife arrested for destroying proof
स्योथा हत्याकांड के आरोपी मौसा की पत्नी भी सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर खून से सने कपड़े और हथियार किया बरामद
आरोपी महिला को न्यायालय में पेश करेगी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत संडियार के स्योथा गांव में हुए हत्याकांड के आरोपी मौसा की पत्नी को भी पुलिस ने सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को आरोपी जगदीश और उसकी पत्नी को उनके घर और मौके पर लेकर गई। वहां उनकी निशानदेही पर खून से सने कपड़े और हत्या में इस्तेमाल किया गया दराट भी बरामद किया। पुलिस अब आरोपी की पत्नी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।

बता दें कि स्योथा गांव के निवासी अरविंद (31) और जगदीश कुमार (57) की वीरवार रात को आपस में कहासुनी हो गई थी। रिश्ते में मौसा लगने वाले जगदीश ने तैश में आकर अपने भांजे अरविंद की दराट से वार कर हत्या कर दी थी। शनिवार को जब मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो परिजन आक्रोशित हो उठे। उन्होंने आरोपी मौसा के घर के आंगन में चिता लगा दी और दाह संस्कार करने पर अड़ गए। परिजनों का आरोप था कि आरोपी मौसा की पत्नी भी साजिश में शामिल है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की पत्नी को हिरासत में ले लिया, तब जाकर मामला शांत हुआ। पुलिस की निगरानी में श्मशानघाट पर दाह संस्कार किया गया। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि आरोपी की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed