फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   accused on remand

बाइक में आग लगाने पर आरोपी चार दिन की रिमांड पर

Fri, 16 Apr 2021 11:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
accused on remand
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता थाना के अंतर्गत गत दिनों मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद जंगल में आग लगाकर जला दिया गया था। इस मामले में आरोपी गणेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे सोमवार तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस आरोपी से मोटरसाइकिल को चोरी करने के बाद उसे जंगल में जला देने को लेकर पूछताछ करेगी। आरोपी ने मोटरसाइकिल को जंगल में जलाया था। इससे वन संपदा को भी नुकसान हुआ है। पुलिस ने वन विभाग को वन संपदा को हुए नुकसान की रिपोर्ट पुलिस को सौंपने के लिए कहा है। थाना प्रभारी हरपाल सिंह राणा ने बताया कि आरोपी गणेश कुमार का सोमवार तक रिमांड मिला है। वन संपदा को हुए नुकसान पर भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना में कई मुकदमे दर्ज हैं। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed