फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   accused of kidnaping of teenager arrested

पुलिस ने अपहृत किशोरी को बरामद कर दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
accused of kidnaping of teenager arrested
भोट (रामपुर)। दो दिन पूर्व अपने घर में से गायब हुई एक किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। किशोरी के परिजनों ने अपहरण व दुष्कर्म के आरोप में एक किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने मामा के घर रह रही एक 14 वर्षीय किशोरी शनिवार सुबह अचानक अपने घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने उसे काफी तलाश की, मगर किशोरी का पता नहीं चलने पर उसके मामा ने गांव निवासी एक किशोर के खिलाफ किशोरी का अपहरण का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में अपहरण व दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। थाना प्रभारी संजय कुमार ने किशोरी को गांव के पास से ही बरामद कर लिया। इसके बाद किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए चिकित्सालय भिजवा दिया था। सोमवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी किशोर को थाना क्षेत्र के पत्थरखेड़ा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed