फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Accused of demanding extortion arrested with car and pistol

रंगदारी मांगने का आरोपी कार और तमंचे के साथ गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Accused of demanding extortion arrested with car and pistol
बिलासपुर। कोतवाली पुलिस ने एक किसान से रंगदारी मांगने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस तथा एक कार बरामद की है। जबकि आरोपी के तीन अन्य साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पईपुरा निवासी गुरविंदर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि एक नवंबर की रात्रि करीब 11 बजे उसे व्हाट्सएप कॉल आई। जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने उससे रंगदारी मांगी। आरोप है कि रंगदारी मांगने वाले व्यक्ति ने स्वयं को पंजाब निवासी बताया था। रंगदारी न देने पर उसे व उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच की और 14 नवंबर को अज्ञात व्यक्ति नवजोत सिंह के खिलाफ धारा 386, 507 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि शनिवार की सुबह मुखबिर ने सूचना दी कि रंगदारी मांगने का आरोपी खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम भोलापुर निवासी पलविंदर सिंह उर्फ पिंदर सिंह पुत्र हरपाल सिंह कार से अपने कुछ साथियों के साथ अमृतसर पंजाब जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने नैनीताल हाईवे स्थित धनौरा मोड़ के समीप घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। इस दौरान उसके साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पूछताछ करने पर दबोचे गए युवक ने स्वयं को पलविंदर सिंह उर्फ पिंदर सिंह निवासी ग्राम भोलापुर थाना खजुरिया बताया। उसने फरार अपने तीनों अन्य साथियों के नाम व पते भी बताएं हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से एक कार, एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि उसके अन्य साथियों को तलाश किया जा रहा है। शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, कोतवाली पुलिस ने ग्राम टैमरा निवासी कश्मीर सिंह को करीब 40 लीटर शराब व केमरी पुलिस ने ग्राम चकिया हयात नगर निवासी हरपाल को 20 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed