{"_id":"6a7c724ea10b439751061a81","slug":"accused-arrested-with-chitta-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-165466-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जकातखाना चौक पर 7.89 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जकातखाना चौक पर 7.89 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
स्वारघाट थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम (एसडीटी) ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को 7.89 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना स्वारघाट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार एसडीटी की टीम जकातखाना चौक पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बोलेरो कैंपर को जांच के लिए रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर चालक के कब्जे से 7.89 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ। आरोपी की पहचान पंकज ठाकुर निवासी गांव नालग, डाकघर बरमाणा के रूप में हुई है। पुलिस अब नशे की सप्लाई के स्रोत का पता लगाने के साथ-साथ इसके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने कहा कि जिला पुलिस नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।