{"_id":"628298395e7add2c584602fb","slug":"accused-arrested-bilaspur-news-sml409049320","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के मामले में आठ माह बाद दिल्ली से आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के मामले में आठ माह बाद दिल्ली से आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना पुलिस ने गत वर्ष हुए चोरी के मामले में एक आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। उसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपी की पहचान अरशद उर्फ बतूआ (24) पुत्र सुलेमान निवासी गांव थौरा डाकघर भूड तहसील बसोली जिला कठुआ जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है।
29 अगस्त, 2021 को घुमारवीं उपमंडल के गांव बाड़ी मझेड़वा में सेवानिवृत्त अध्यापक बंशी राम के घर चोरी हुईं थी। घर के ताले तोड़कर 9,000 रुपये और सोने-चांदी के गहने चोरी हुए थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर पर दो बार दबिश दी, लेकिन वह चकमा देता रहा। आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
डीएसपी अनिल ठाकुर ने कहा कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।