फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   accused arrested

सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरी के मामले में चार आरोपी चंबा से गिरफ्तार

Sun, 15 May 2022 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
accused arrested
बरठीं (बिलासपुर)। पुलिस थाना तलाई ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से बिजली बोर्ड के कार्यालय बरठीं में हुई चोरी की गुत्थी को पांच दिन में सुलझा लिया है। पुलिस ने जिला चंबा से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी कबाड़ और तीन खेतीबाड़ी का काम करते हैं। चोरी की वारदात आठ मई को देर रात्रि को हुई थी। करीब एक लाख का सामान चोरी हुआ था।
विज्ञापन

विद्युत उपमंडल बरठीं के कनिष्ठ अभियंता संजीव कुमार ने पुलिस थाना में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। बिजली बोर्ड के स्टोर से एल्यूमीनियम के तार चुराने का आरोप है। थाना प्रभारी अमिता चौधरी ने बताया कि बरठीं क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो एक गाड़ी पर शक हुआ। पुलिस टीम ने जिला चंबा की अलग-अलग जगहों से आरोपियों को को पकड़ा। आरोपियों की पहचान केबल सिंह पुत्र नत्थू राम गांव सलूणी, अजय कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार खैरी (डलहौजी), विनोद कुमार पुत्र देविंद्र सिंह खैरी (डलहौजी), अंकुश ठाकुर पुत्र पवन जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक एसआर राणा ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed