{"_id":"d4f71c817ab4cc7c45e82f60e6a72844","slug":"accident-news-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूमो की टक्कर से स्कूटी सवार घायल, आईजीएमसी रेफर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूमो की टक्कर से स्कूटी सवार घायल, आईजीएमसी रेफर
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
Updated Fri, 13 Nov 2015 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दकड़ी चौक पैट्रोल पंप के समीप एनएच पर शुक्रवार सुबह टाटा सूमो ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन
लोगों की सहायता से उसे सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया गया। जहां से क्षेत्रिय अस्पताल बिलासपुर और इसके बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह 10 बजे संजय कुमार पंचायत हंबोट गांव बगेटू घुमारवीं की ओर जा रहा था। इसी दौरान पैट्रोल पंप के समीप पीछे से आ रही सूमो ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी पर सवार शख्स सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन
इस हादसे में स्कूटी सवार को गंभीर चोटें आई हैं। संजय कुमार के मुंह और टांगों में चोटें आई हैं। लोगों की मदद से उसे सिविल अस्पताल घुमारवीं लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यहां हालत नाजुक होने पर शख्स को आईजीएमसी रेफर किया गया है।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वाहनों को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी अंजनी जस्वाल ने मामले की पुष्टि की है।