फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   accident in rampur

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
accident in rampur
बिलासपुर/टांडा। बिलासपुर-मिलक रोड पर बाइक से ड्यूटी जा रहे एक युवक की बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके शव पोस्टमार्टम को भेजा है। तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो कार ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मारकर घायल किया। टक्कर लगने से युवक छिटककर दूर गिरा। जिससे गंभीर रूप से घायल हुए युवक ने कुछ देर में मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मिलक थाने के ग्राम क्योरार निवासी होरीलाल (24) भैयादूज पर केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम म्यूड़ी स्थित अपनी ससुराल आया हुआ था। बुधवार की सुबह करीब छह बजे वह बाइक से रुद्रपुर स्थित किसी कंपनी में ड्यूटी करने जा रहा था। बिलासपुर मिलक रोड पर ग्राम कुईया के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने वाला चालक वाहन समेत भाग गया। घटना के मौके पर काफी लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर कोतवाली और केमरी पुलिस भी पहुंच गई। बाद में घटनास्थल केमरी थाने का होने के कारण केमरी पुलिस ने उसके फोन नंबर आदि से परिजनों को सूचना दी तो परिजनों ने पहुंचकर शव का शिनाख्त होरी लाल के रूप में की। पुलिस ने मृतक के पिता की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू कर दी है। युवक की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात नगर के मोहल्ला दुलीवाला निवासी युवक हरकेश (24) स्कूटी से अपने मामा के यहां रामपुर जा रहा था। स्कूटी से जाते हुए रामपुर रोड स्थित ग्राम पंचायत ढक्कन नगलिया चौकी वाला भट्टा के पास लालपुर की ओर से सामने से आई तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो कार ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। कुछ ही देर में घायल युवक ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराने तुरंत जिला मुख्यालय भेज दिया। लॉकडाउन में युवक के विवाह को मात्र छह माह ही हुए थे। वहीं युवक की दुर्घटना में हुई मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस निरीक्षक माधो सिंह बिष्ट कोतवाली टांडा ने बताया कि बोलेरो कार को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के भाई दौलतराम की तहरीर पर बोलेरो चालक सहरिया जवाहर निवासी गौतम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed