फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   accident

पंजपीरी में टैंकर खाई में गिरा, चालक की मौत

Sun, 22 Mar 2020 08:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
accident
स्वारघाट(बिलासपुर)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-205 चंडीगढ़-मनाली पर शनिवार देर रात स्वारघाट से तीन किलोमीटर दूर पंजपीरी के खुनी मोड़ पर कीरतपुर से बिलासपुर की तरफ जा रहा एक टैंकर अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में टैंकर का कैबिन अलग, चेसी अलग और पीछे का हिस्सा अलग-थलग हो गया। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि परिचालक बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन

टैंकर में फंसने के कारण परिचालक की बाई बाजू चार जगह से फ्रैक्चर हो गई और सिर पर भी चोटें आई है। मृतक चालक की पहचान विक्रम सिंह पुत्र सतवीर सिंह निवासी नया गांव जिला रेवाड़ी हरियाणा के रूप में हुई है। घायल परिचालक की पहचान हरिंद्र (19) पुत्र मैहथू राम निवासी बिहार के रूप में हुई है। स्वारघाट पुलिस ने मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर भेज दिया है।
विज्ञापन

हादसा शनिवार रात करीब डेढ़ बजे का बताया जा रहा है। सड़क से जा रहे किसी वाहन चालक ने हादसे की सूचना 108 और पुलिस में दी। जिसके बाद पीएचसी स्वारघाट की 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायल परिचालक को सीधे एफआरयू अस्पताल नालागढ़ ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की पुष्टि डीएसपी श्री नयना देवी संजय शर्मा ने की है। चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर अस्पताल भेज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। अभी हादसे के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed