{"_id":"67dc18287f1f3fc8030eb60e","slug":"abvp-staged-a-sit-in-protest-at-bilaspur-college-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-133974-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में एबीवीपी ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में एबीवीपी ने किया धरना प्रदर्शन
Thu, 20 Mar 2025 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 20 Mar 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर महाविद्यालय में धरना प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता । स्रोत : कॉलेज प्रबंधन
-एचपीयू में हुई लड़ाई को लेकर लगाया पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप
-बोले, परिषद के कार्यकर्ताओं को किया जा रहा टारगेट
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बिलासपुर इकाई की ओर से धरना प्रदर्शन किया। परिषद के कार्यकताओं ने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के खिलाफ पक्षपात पूर्ण कार्रवाई की जा रही है।
अभाविप के जिला संयोजक निखिल ने कहा कि बीते दिनों एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने तेजधार हथियारों से परिषद के कार्यकर्ताओं पर हमला किया, जिससे विश्वविद्यालय में लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन की भूमिका पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण नजर आ रही है, जहां एसएफआई के गुंडे खुलेआम घूम रहे हैं, वहीं परिषद के कार्यकर्ताओं को टारगेट किया जा रहा है। इकाई अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आयुष भारद्वाज ने कहा कि बालूगंज पुलिस की ओर से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर एकतरफा कार्रवाई की जा रही है। एसएफआई ने विद्यार्थी परिषद के निहत्थे कार्यकर्ताओं पर हमला किया और छात्रा कार्यकर्ताओं पर अभद्र टिप्पणियां कीं। जिला संयोजक ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर अभद्र टिप्पणियां करना और धारदार हथियारों से वार करना बंद नहीं किया तो विद्यार्थी परिषद अपने उग्र स्वरूप में आकर वामपंथी के खूनी विचार को प्रदेश से खत्म करने का काम करेगी।