फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Aarushi, Lalit and Divyansh win athletic competition

Bilaspur News: एथलेटिक प्रतियोगिता में आरुषि, ललित और दिव्यांश विजेजा

Sun, 13 Sep 2026 12:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Aarushi, Lalit and Divyansh win athletic competition
136वीं खेलकूद प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विद्या भारती हिमाचल की ओर से आयोजित 36वीं एथलेटिक खेलकूद प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान 100 मीटर दौड़ के मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अलग-अलग आयु वर्ग में प्रतिभागियों ने अपनी गति और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्थान हासिल किए।

बहन वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कांगड़ा की आरुषि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। मंडी की संजना दूसरे और कुल्लू की सुहानी तीसरे स्थान पर रहीं। इस मुकाबले में खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही तेज रफ्तार बनाए रखी और फिनिश लाइन तक पहुंचने के लिए पूरा जोर लगाया। अंडर-17 भैया वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कांगड़ा के ललित ने बाजी मारी और प्रथम स्थान हासिल किया। कुल्लू के वैभव ने दूसरा तथा सोलन के कार्तिक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस वर्ग में भी खिलाड़ियों के बीच मुकाबला रोमांचक रहा और प्रतिभागियों ने अपनी गति का शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 भैया वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शिमला के दिव्यांश ने पहला स्थान प्राप्त किया। बिलासपुर के कार्तिक ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस वर्ग में प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ दौड़ में हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। एथलेटिक्स स्पर्धाओं के माध्यम से खिलाड़ियों ने अनुशासन, मेहनत और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता के परिणामों में विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed