फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A truck full of beer overturned on the road after hitting two cars

उतराई पर दो कारों को टक्कर मारने के बाद सड़क पर पलटा बीयर से भरा ट्रक

Sat, 16 Jul 2022 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
A truck full of beer overturned on the road after hitting two cars
स्वारघाट के गम्भरपुल में बियर से भरा ट्राला पलटा। दो कारें चपेट में आई। संवाद - फोटो : BILASPUR
स्वारघाट (बिलासपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली पर स्वारघाट के समीप गंभरपुल स्थान पर बीयर से भरा ट्रक आगे चल रही दो कारों को टक्कर मारने के बाद सड़क पर पलट गया। हादसे में पांच लोगों को चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद ट्राला चालक घटनास्थल से फरार हो गया है। हादसे का कारण ट्रक की ब्रेक फेल होना माना जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हरियाणा के सोनीपत से एक ट्रक बीयर भरकर बिलासपुर की तरफ जा रहा था। शनिवार सुबह जब ट्रक स्वारघाट के समीप गंभरपुल की उतराई में पहुंचा तो अचानक ट्राला बेकाबू हो गया। ट्राले ने आगे जा रही दो कारों को टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्राले की टक्कर के बाद एक कार सड़क की पुलिया में फंस गई तो वहीं दूसरी कार ट्राले के आगे पलट गई। आल्टो कार में बैठे पीयूष जैन निवासी रूपनगर पंजाब और दूसरी कार आई ट्वेंटी में सवार गरजा राम (60), बिमला देवी(53) और दीपक कुमार (20) निवासी गांव पटवाना तहसील बलद्वाड़ा जिला मंडी को मामूली चोटें लगी हैं, जबकि ट्राले के क्लीनर जगवीर सिंह निवासी सोनीपत हरियाणा को भी मामूली चोट लगी है। इन सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक उपचार देने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट पहुंचाया। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। सड़क दुर्घटना के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर काफी लंबा जाम लग गया। इसे बाद में स्वारघाट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बहाल करवाया।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि जहां पर यह सड़क दुर्घटना हुई, वह क्षेत्र पुलिस थाना रामशहर जिला सोलन के तहत पड़ता है। इस घटना की सूचना पुलिस थाना रामशहर को दी गई। जब तक पुलिस थाना रामशहर के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, तब तक स्वारघाट पुलिस थाना के जवानों ने मौके पर यातायात सुचारु बनाए रखा। उधर, रामशहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्राला चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed