{"_id":"68af0f26c67c404ae00b7239","slug":"a-soldier-who-came-on-leave-two-days-ago-died-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-143229-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: दो दिन पहले छुट्टी पर आए सैनिक कीमौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: दो दिन पहले छुट्टी पर आए सैनिक कीमौत
Wed, 27 Aug 2025 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 27 Aug 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडी मंदिर सैन्य छावनी में दे रहे थे सेवाएं
सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विधानसभा क्षेत्र सदर के गांव नैन गुजरा में दो दिन पहले घर छुट्टी पर आए सैनिक की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि सैनिक को तेज बुखार और उल्टियां हुई थीं। बुधवार को सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी के अनुसार चूड़ामणि (31) पुत्र बलदेव राज निवासी नैन गुजरा डाकघर रोहिण तहसील घुमारवीं चंडी मंदिर सैन्य छावनी में सेवाएं दे रहा था। दो दिन पहले वह छुट्टी पर अपने घर आया था। मंगलवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी। बताया जा रहा है कि चूड़ामणि को तेज बुखार और उल्टियाम्होने लगीं। परिजन शीघ्र उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंदरौर ले गए। उनकी बिगड़ती तबीयत को देख वहां से उन्हें एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया। एम्स बिलासपुर पहुंचने पर उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की जानकारी उनकी यूनिट को दी गई। इसके बाद यूनिट वहां पहुंची और उनका पोस्टमार्टम कराया गया। पूरे सैन्य सम्मान के साथ चूड़ामणि का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया गया। हालांकि उनकी मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।