{"_id":"698339508431386e940385e2","slug":"a-snake-blocked-the-road-villagers-demanded-its-rescue-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-153417-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: रास्ता रोककर बैठा सांप, ग्रामीणों ने की रेस्क्यू की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: रास्ता रोककर बैठा सांप, ग्रामीणों ने की रेस्क्यू की मांग
Wed, 04 Feb 2026 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं के सनौर गांव में रास्ते में सांप। स्रोत: ग्रामीण
ग्रामीणों ने की रेस्क्यू की मांग, पांच दिनों से सनौर गांव में भय का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर) उपमंडल घुमारवीं के अंतर्गत गांव सनौर में बीते पांच दिनों से एक गंभीर स्थिति बनी हुई है, जिसने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। गांव के एकमात्र आने-जाने वाले रास्ते पर एक सांप रोजाना बैठ जाता है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का वातावरण बन गया है। हालात ऐसे हैं कि लोग घर से बाहर निकलते समय भी सहमे हुए नजर आ रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि यह सांप रोजाना गांव को आने और जाने वाले रास्ते पर निकलकर रास्ते में बैठ जाता है, जिस कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। चूंकि गांव में कोई वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं है, ऐसे में ग्रामीणों को मजबूरी में इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। हर समय लोगों के मन में किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। सांप की मौजूदगी के कारण बच्चों को स्कूल भेजना भी जोखिम भरा लगने लगा है। गांव में दिन-रात इसी विषय पर चर्चा हो रही है और लोगों की मानसिक परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, इस समस्या को लेकर उन्होंने कई बार वन विभाग को अवगत करवाया, लेकिन अभी तक मौके पर कोई टीम नहीं पहुंची है। वन विभाग की कार्रवाई न होने से लोगों में निराशा और असुरक्षा की भावना और गहरी हो गई है। इसके बाद ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज करवाई, ताकि प्रशासन तक स्थिति की गंभीरता पहुंच सके, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित विभाग जल्द से जल्द सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर ले जाए, ताकि उनकी समस्या दूर हो।
उधर आरओ वन विभाग घुमारवीं हंसराज ने कहा कि मामला ध्यान में आया है और उसे रेस्क्यू करने के लिए बिलासपुर से आपदा विभाग को अवगत करवाया गया है। कल तक टीम पहुंच जाएगी और और शाम को रेस्क्यू कर दूसरे स्थान पर ले जाया जाएगा, ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।