फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A single blood donation can save the lives of three people: Bawa

एक बार रक्तदान से तीन लोगों की बचा सकते हैं जान : बावा

Tue, 16 Jun 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
A single blood donation can save the lives of three people: Bawa
स्वास्थ्य विभाग की ओर से घ्याल स्कूल में  आयोजित विश्व रक्तदान दिवस में मौजूद छात्र औरछात्राएं।
घ्याल स्कूल में मनाया विश्व रक्तदान दिवस, बीएमओ ने रक्तदान को बताया महादान
विज्ञापन

भाषण, चार्ट मेकिंग प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सदर ब्लॉक मारकंड के तत्वावधान में विश्व रक्तदान दिवस का सरस्वती विद्या मंदिर घ्याल में आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह बावा ने की। इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों और आशा कार्यकर्ताओं को रक्तदान के महत्व के बारे में बताया गया।
बावा ने कहा कि एक रक्तदाता तीन जरूरतमंद लोगों की जान बचा सकता है। उन्होंने लोगों से स्वैच्छिक रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया। इस वर्ष विश्व रक्तदान दिवस का संदेश मानवता की एक बूंद, रक्तदान करें, जीवन बचाना है। इसका उद्देश्य लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना और स्वैच्छिक रक्तदाताओं का धन्यवाद करना है। उन्होंने कहा कि रक्त की कमी के कारण किसी व्यक्ति की जान न जाए, इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन

मस्तराम ने कहा कि सुरक्षित रक्त और रक्त उत्पादों की उपलब्धता के लिए जागरूकता जरूरी है। उन्होंने बताया कि रक्तदान से किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती। पुरुष तीन माह में और महिलाएं चार माह में एक बार रक्तदान कर सकती हैं। रक्तदान के बाद शरीर 21 दिन के भीतर रक्त की पूर्ति कर लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रक्तदान से पहले नशा, शराब, गुटखा और तंबाकू का सेवन नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए भाषण और चार्ट मेकिंग प्रतियोगिताएं करवाई गईं। भाषण में तनवी भाटिया ने पहला, श्रेया ने दूसरा और अंशिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। चार्ट मेकिंग प्रतियोगिता में यवसी प्रथम, तन्वी द्वितीय और काव्या तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ, आशा कार्यकर्ताओं सहित 71 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को फल वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed