फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A school going girl was hit by a scooter

Bilaspur News: स्कूल जा रही छात्रा को स्कूटी ने मारी टक्कर

Wed, 12 Nov 2025 05:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 12 Nov 2025 05:14 PM IST
विज्ञापन
A school going girl was hit by a scooter
सीसीटीवी से की जा रही चालक की पहचान
विज्ञापन

दधोल स्कूल के बाहर हाईवे पर लगातार हादसे का खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दधोल कस्बे में स्कूल जा रही एक छात्रा को तेज रफ्तार स्कूटी ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा घायल हो गई, जबकि स्कूटी चालक मौके से फरार हो गया। लोगों की मदद से घायल छात्रा को उपचार के लिए निजी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।


जानकारी के अनुसार, दधोल कलां गांव की 15 वर्षीय उर्मिला देवी, जो दधोल स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा है, रोजाना की तरह सुबह स्कूल जा रही थी। इसी दौरान डंगार की ओर से आ रही स्कूटी ने उसे सड़क पार करते समय टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा सड़क पर गिर गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छात्रा को उठाया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद स्कूटी चालक स्कूटी सहित फरार हो गया। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चालक की पहचान करने में जुटी हुई है। बताते चलें कि दधोल स्कूल के बाहर से शिमला–मटौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग गुजरता है। इस मार्ग पर वाहनों की लगातार आवाजाही रहती है। लेकिन विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए स्कूल के सामने न तो स्पीड ब्रेकर लगाए गए हैं और न ही वेरिकेड मौजूद हैं। हाईवे पर उतराई होने के कारण वाहन तेज गति से गुजरते हैं, जिससे स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर हमेशा खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि विभाग को विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यहां शीघ्र ही आवश्यक प्रबंध करने चाहिए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed