फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A review meeting was held regarding the Kotdhar Nalwad fair.

Bilaspur News: कोटधार नलवाड़ मेले को लेकर हुई समीक्षा बैठक

Sat, 25 Apr 2026 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 25 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
A review meeting was held regarding the Kotdhar Nalwad fair.
28 मार्च को हुआ था तीन दिवसीय मेला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। कोटधार नलवाड़ मेला की समीक्षा बैठक समिति के प्रधान कैप्टन ज्ञानचंद धीमान की अध्यक्षता में प्राचीन शिव मंदिर लग दयो के प्रांगण में हुई। मेला के संस्थापक एवं महासचिव अमरनाथ धीमान ने बताया कि बैठक में 28 से 30 मार्च तक आयोजित हुए, कोटधार नलवाड़ मेले की पूर्ण समीक्षा की गई।

उन्होंने बताया कि आय व्यय का भी पूरा लेखा-जोखा समिति की ओर से प्रस्तुत किया गया। अमरनाथ धीमान इस मेले के लिए समस्त इलाका निवासियों अधिकारियों एवं कर्मचारियों और बाहर से अन्य सभी लोगों सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी लोगों का सहयोग इसी प्रकार से मेला समिति को मिलता रहेगा। मेले को अधिक से अधिक आकर्षक बनाने, उसमें नई-नई गतिविधियां शामिल करने और कोटधार की सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने के लिए विचार विमर्श किया। साथ ही मेला समिति की कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया, जिसमें सूबेदार मेजर रामलाल धीमान को कार्यालय सचिव का दायित्व सौंपा गया, जबकि नायक सूबेदार सुनील चंदेल को सह सचिव बनाया गया। प्यार चंद पूर्व उप प्रधान को सचिव बनाया गया और प्रेस सचिव की जिम्मेदारी नरेश कुमार शर्मा को दी गई। परमवीर चक्र विजेता कैप्टन संजय कुमार को संयुक्त सचिव बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed