फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A Radha-Krishna temple will be built in Harlog; the groundbreaking ceremony will take place on September 5.

Bilaspur News: हरलोग में बनेगा राधा-कृष्ण मंदिर, पांच सितंबर को होगा भूमि पूजन

Sun, 30 Aug 2026 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
A Radha-Krishna temple will be built in Harlog; the groundbreaking ceremony will take place on September 5.
हरलोग में आयोजित महिला मंडल की बैठक में मौजूद महिलाएं व हरे कृष्णा संस्था के सदस्य। स्रोत: महिल
महिला मंडल की मांग पर हरे कृष्णा संस्था उठाएगी मंदिर निर्माण का खर्च
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। महिला मंडल हरलोग की बैठक रविवार को प्रधान मीना चंदेल की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रोमिला चंदेल और हरे कृष्णा संस्था के अध्यक्ष विशाल जगोता विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में महिला मंडल भवन के साथ राधा-कृष्ण मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा की गई। प्रधान मीना चंदेल ने बताया कि महिला मंडल ने हरे कृष्णा संस्था के अध्यक्ष विशाल जगोता से मंदिर निर्माण की मांग की थी। संस्था ने मांग स्वीकार करते हुए मंदिर का निर्माण करवाने का निर्णय लिया है। विशाल जगोता ने बताया कि मंदिर का भूमि पूजन पांच सितंबर को होगा और निर्माण का पूरा खर्च हरे कृष्णा संस्था उठाएगी। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए महिला मंडल की वरिष्ठ उपप्रधान रामप्यारी चंदेल अपने दिवंगत पति दलेल सिंह चंदेल की स्मृति में भूमि दान कर रही हैं। दलेल सिंह की इच्छा थी कि इस स्थान पर मंदिर बनाया जाए। इससे पहले भी उन्होंने महिला मंडल के लिए अपने माता-पिता के नाम पर दो विश्वा भूमि दान की थी। महिला मंडल की पदाधिकारियों और सदस्यों ने मंदिर निर्माण का निर्णय लेने पर हरे कृष्णा संस्था, प्रोमिला चंदेल और सोनू ठाकुर का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed