Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A platform for international scholars will be set up at Ghumarwin College starting today.

Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज में आज से सजेगा अंतरराष्ट्रीय विद्वानों का मंच

Fri, 27 Nov 2026 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
A platform for international scholars will be set up at Ghumarwin College starting today.
दो दिवसीय सम्मेलन में 300 से अधिक शिक्षाविद और शोधार्थी लेंगे भाग
विज्ञापन

भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सौमित्र कर होंगे मुख्य वक्ता

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में 27 और 28 नवंबर को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के तत्वावधान में हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट सोसायटी के तहत होने वाले इस सम्मेलन में देश-विदेश के 300 से अधिक शिक्षाविद, वैज्ञानिक, शोधार्थी, प्राध्यापक और विद्यार्थी भाग लेंगे।
सम्मेलन का विषय सीखने की नई सीमाएं-II : ज्ञान की सभी धाराओं का एकीकरण'' रखा गया है। हाइब्रिड मोड यानी ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बार्क), मुंबई के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सौमित्र कर मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा दक्षिण कोरिया, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका के प्रतिष्ठित शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थानों से जुड़े विशेषज्ञ भी अपने विचार साझा करेंगे।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों में दक्षिण कोरिया की पोहांग यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के प्रोजेक्ट हेड डॉ. अमित कुमार, यूनाइटेड किंगडम के जेम्स कुक यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल से डॉ. शशि कांत शर्मा और डॉ. तन्वी शुक्ला तथा अमेरिका के जेनेलिया रिसर्च कैंपस, एसबर्न के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संबाशिवा बनाला शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से डॉ. अनुज के. शर्मा, सेंट्रल यूनिवर्सिटी हैदराबाद, डॉ. महिपाल मीणा, साइंटिस्ट-एफ, सीएफईईएस, डीआरडीओ दिल्ली, डॉ. पूनम रेहल, एमिटी यूनिवर्सिटी पंजाब, डॉ. जितेंद्र, एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय और डॉ. मनोज कुमार, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी भी सम्मेलन में भाग लेंगे।
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ज्ञान की विभिन्न शाखाओं के बीच अंतर्विषयक समन्वय को बढ़ावा देना और शिक्षा, अनुसंधान एवं नवाचार के नए आयामों पर विचार-विमर्श के लिए साझा मंच उपलब्ध करवाना है। इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल परिवर्तन, उभरती प्रौद्योगिकियां, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, नवाचारपरक शिक्षण पद्धतियां, पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास, विज्ञान, स्वास्थ्य, मानविकी, भाषा, साहित्य, संस्कृति, विरासत, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, उद्यमिता, सामाजिक विज्ञान और नैतिक मूल्यों जैसे विषयों पर शोधपत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।
विद्यार्थियों के कौशल विकास और रोजगारपरक दक्षताओं को बढ़ावा देने के लिए विशेष सत्र भी आयोजित होंगे। इनमें सीवी निर्माण, संचार कौशल, समूह चर्चा, मॉक इंटरव्यू, तकनीकी एवं एचआर साक्षात्कार की तैयारी और डिजिटल तकनीक एवं उद्यमिता से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
महाविद्यालय के प्राचार्य एवं हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट सोसायटी के निदेशक प्रो. प्रीतम लाल सम्मेलन के संरक्षक होंगे। आईक्यूएसी समन्वयक एवं एचईआईएस सचिव डॉ. अतुल गुप्ता सम्मेलन के संयोजक एवं आयोजन सचिव की जिम्मेदारी निभाएंगे। डॉ. बसु देव गर्ग, डॉ. अनित कुमार और डॉ. चंचल सह-संयोजक होंगे। सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

सम्मेलन के संयोजक एवं आयोजन सचिव डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र सहित दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और अमेरिका के प्रतिष्ठित संस्थानों के वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों की भागीदारी महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन से विद्यार्थियों, शोधार्थियों और प्राध्यापकों को वैश्विक स्तर पर हो रहे नवीनतम शोध, वैज्ञानिक उपलब्धियों, तकनीकी नवाचारों और बहुविषयक ज्ञान के आदान-प्रदान का अवसर मिलेगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य की शैक्षणिक और व्यावसायिक चुनौतियों के लिए तैयार करना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed