{"_id":"685be0d182ca5683c00360b5","slug":"a-person-died-due-to-electric-shock-while-repairing-a-fan-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-139414-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पंखा ठीक करते वक्त करंट लगने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पंखा ठीक करते वक्त करंट लगने से व्यक्ति की मौत
Wed, 25 Jun 2025 07:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 25 Jun 2025 07:10 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं के पनोह गांव में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना क्षेत्र के अंतर्गत पनोह गांव में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा सोमवार देर रात हुआ, जब गांव निवासी नंदलाल (57) अपने घर में खराब पंखा ठीक कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार नंदलाल पंखे की मरम्मत कर रहे थे कि इसी दौरान उन्हें अचानक तेज करंट लग गया। करंट लगते ही वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही घुमारवीं पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह हादसा दुर्घटनावश करंट लगने का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।