फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A model for managing the sudden influx of water caused by cloudbursts has been developed.

Bilaspur News: बादल फटने से अचानक आने वाले पानी के प्रबंधन का मॉडल बनाया

Sat, 17 Oct 2026 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
A model for managing the sudden influx of water caused by cloudbursts has been developed.
शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं के अरनव ने बनाया इको पल्स नेक्सस एक सुदृढ़ भविष्य की ओर एक कदम वि
शिवा इंटरनेशनल स्कूल के अरनव ने जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में पेश किया प्रोजेक्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दधोल में आयोजित जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में शिवा इंटरनेशनल स्कूल के अरनव केहल ने आपदा प्रबंधन पर आधारित विज्ञान परियोजना प्रस्तुत की। ईको पल्स नेक्सस : एक सुदृढ़ भविष्य की ओर एक कदम नामक इस परियोजना का उद्देश्य बादल फटने से अचानक आने वाले पानी का उचित प्रबंधन करना और प्राकृतिक आपदा के दौरान लापता लोगों की तलाश में मदद करना है।
परियोजना को नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा और उससे हुए नुकसान को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें बादल फटने से आने वाले पानी की सुरक्षित निकासी और बाढ़ जैसी परिस्थितियों में जानमाल के नुकसान को कम करने के उपायों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा आपदा के दौरान लापता लोगों को खोजने और राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी बनाने के उपाय भी प्रस्तुत किए गए हैं। परियोजना के माध्यम से जल प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और आपदा से निपटने में वैज्ञानिक सोच एवं नवाचार के महत्व को दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरनव की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्राकृतिक आपदाओं से जुड़ी चुनौतियों के समाधान खोजने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed