{"_id":"68cd52623d34056fd70dc203","slug":"a-meeting-was-held-to-discuss-the-arrangements-for-the-shahtalai-festival-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-144661-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शाहतलाई उत्सव की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक कर की तैयारियों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शाहतलाई उत्सव की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक कर की तैयारियों पर चर्चा
Fri, 19 Sep 2025 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत तलाई के मीटिंग हाल में शुक्रवार को सनातन सेवा समिति शाहतलाई व विभिन्न विभागों के अधि
4, 5 और 6 अक्तूबर को होगा तीन दिवसीय उत्सव
यातायात प्रबंधन, सुरक्षा, बिजली और पेयजल आपूर्ति की योजना तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। नगर पंचायत तलाई के मीटिंग हाल में सनातन सेवा समिति शाहतलाई और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष वंदना कुमारी ने की। बैठक में समिति के पदाधिकारियों के साथ नगर पंचायत तलाई के सचिव खेमचंद वर्मा, पुलिस थाना तलाई के प्रभारी राकेश कुमार, राजस्व, बिजली, जल शक्ति सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में 4, 5 और 6 अक्तूबर को होने वाले तीन दिवसीय शाहतलाई उत्सव की व्यवस्थाओं को लेकर गहन मंथन किया गया। समिति और विभागीय अधिकारियों ने यातायात प्रबंधन, सुरक्षा, बिजली और पेयजल आपूर्ति जैसे विषयों पर योजना तैयार की। निर्णय लिया गया कि मेले में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल मार्ग बनाए जाएंगे। पुलिस विभाग ने भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त जवान तैनात करने की योजना बनाई है ताकि आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। बिजली विभाग को दुकानदारों के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति की जिम्मेदारी दी गई, जबकि जल शक्ति विभाग को मेले के दौरान पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने का कार्य सौंपा गया। समिति ने बताया कि मेले में दुकानें लगाने के इच्छुक व्यापारी और स्थानीय दुकानदार 30 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। इस तिथि के बाद किसी भी दुकान का पंजीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा।
तीन दिवसीय आयोजन में हिमाचल प्रदेश और पंजाब के नामी कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इस बार तीन स्टार नाइट कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिससे उत्सव का आकर्षण और बढ़ेगा। कहा कि शाहतलाई उत्सव धार्मिक और सांस्कृतिक दोनों दृष्टि से एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसे इस बार और भी विशेष बनाने के लिए सभी विभाग और स्थानीय लोग मिलकर तैयारी कर रहे हैं।