{"_id":"68a1c2d143289ad37505a573","slug":"a-mechanic-died-after-falling-down-while-repairing-a-concrete-mixer-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-142604-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कंक्रीट मिक्सर को ठीक करते नीचे गिरने से मेकेनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कंक्रीट मिक्सर को ठीक करते नीचे गिरने से मेकेनिक की मौत
विज्ञापन
उपमंडल झंडूता के संगास्वीं में हुआ हादसा
तलाई थाना पुलिस कर रही कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई थाना क्षेत्र के संगास्वी में शनिवार को कंक्रीट मिक्सर की मरम्मत करते समय गिरने से मेकेनिक की मौत हो गई। बरठीं के मोटर मेकेनिक संजीव कुमार को डंगे के निर्माण के लिए लगी मिक्सर मशीन को ठीक करने बुलाया गया था।
संजीव कुमार मिक्सर की मरम्मत कर रहे थे। इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वह जमीन पर गिर गए। मौके पर ही वे अचेत हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें कार में बरठीं अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही तलाई पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। शव का पोस्टमार्टम घुमारवीं अस्पताल में कराया गया। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।