फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A massive surge of faith at the shrine of Gugga Jaharveer.

Bilaspur News: गुग्गा जाहरवीर के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon, 07 Sep 2026 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
A massive surge of faith at the shrine of Gugga Jaharveer.
डीहर मंदिर में मेले के दौरान श्रद्धालुओं ने रोट चढ़ाकर मांगी सुख-समृद्धि
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत मोरसिंघी के डीहर स्थित प्रसिद्ध गुग्गा जाहरवीर मंदिर में आयोजित एक दिवसीय मेले में श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ी। क्षेत्र के विभिन्न गांवों के अलावा दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गुग्गा जाहरवीर के दरबार में शीश नवाया और रोट अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। दिनभर मंदिर परिसर ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और जयकारों से गूंजता रहा।
मेले का शुभारंभ पंचायत प्रधान प्रेम गर्ग ने झंडा रस्म के साथ किया। ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच झंडा चढ़ाते ही श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। मंदिर परिसर में विभिन्न मंडलियों ने गुग्गा जाहरवीर का गुणगान किया। महिलाओं ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

मेले में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। रोमांचक मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु जुटे रहे। दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के लिए देसी घी के भंडारे की व्यवस्था भी की गई थी। बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मेले के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर पंचायत उपप्रधान रमेश गर्ग, मेला उपप्रधान सुनील चौहान, महासचिव राहुल चौहान, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। मेला धार्मिक आस्था के साथ क्षेत्र की पारंपरिक संस्कृति और सामाजिक एकजुटता का संगम बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed