{"_id":"67e16e0f1331408adf074f45","slug":"a-laborer-died-after-falling-from-a-pillar-under-construction-of-a-railway-line-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-134227-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: रेल लाइन के निर्माणाधीन पिलर से गिर कर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: रेल लाइन के निर्माणाधीन पिलर से गिर कर मजदूर की मौत
Mon, 24 Mar 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 24 Mar 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
भानुपल्ली बिलासपुर रेल लाइन के निर्माण में लगे मृतक मजदूर के साथी पहुंचे जिला अस्पताल । संवाद
- बिलासपुर शहर में रविवार रात को हुआ हादसा
- साथी मजदूरों के अनुसार अचानक शटरिंग टूटने से हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन के निर्माण में लगे एक मजदूर की करीब 80 मीटर ऊंचे निर्माणाधीन पिलर से गिर कर मौत हो गई। मजदूर हादसे के समय पिलर से शटरिंग निकालने का काम कर रहा था। साथी मजदूरों के अनुसार उसने सेफ्टी बेल्ट भी लगाई थी, लेकिन वह भी जान नहीं बचा पाई।
हादसा रविवार रात को हुआ। मृतक रागीव (24) पुत्र शहीद निवासी गांव नगला खुर्द डाकघर बावेल तहसील बेहट जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में पहचान हुई है। मृतक के चचेरे भाई मोसिन मलिक ने पुलिस को बताया है दोनों करीब एक साल से एचजी कंपनी में बतौर मजदूर काम कर रहे थे। रविवार की रात को रागीव सहित दो अन्य मजदूर सेफ्टी बेल्ट लगाकर निर्माणाधीन पिलर से शटरिंग खोलने का कार्य कर रहे थे। नीचे खड़े होकर वह उन्हें सुरक्षा संकेत दे रहा था। जब पिलर पर लगाए नट बोल्ट खोले जा रहे थे तो अचानक शटरिंग निकल गई और रागीव सेफ्टी बेल्ट के साथ नीचे की ओर लटक गया। इसी दौरान ऊपर से गिर रही शटरिंग की प्लेट भी रागीव के सिर पर लगी, जिससे वह खुद भी पिलर से नीचे गिर गया। घायल को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया, जहां उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उधर, सदर थाना पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।